सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण,जेठ पर दुष्कर्म करने तथा ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, धमकी देने, दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में पति, ससुर व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।महिला ने बताया कि उसकी शादी पिल्लूखेड़ा थाना के तहत आने वाले गांव में हुई है। उसके ससुराल वाले जींद की एक कॉलोनी में रहते हैं। उसने आरोप लागया कि पति, ससुर व जेठ ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ASI उषा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
