Thursday , 17 September 2026

Jind : मानसिक रूप से परेशान महिला ने घर में लगाया फंदा,

राजेंद्र नगर कॉलोनी में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को नागरिक अस्पताल लाया गया।शहर थाना पुलिस को दिए बयान में महिला के भाई दीपक ने बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी आठ वर्ष पहले नगूरां गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। उनकी बहन के दो बच्चे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते उसने शनिवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एचसी कृष्ण ने बताया कि परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *