Tuesday , 28 July 2026

Sirsa: पटाखे विस्फोट में तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या तीन; 

पटाखा घर विस्फोट में तीसरे घायल 15 वर्षीय गोपाल उर्फ मल्ली ने भी दम तोड़ दिया है। उसकी मौत के बाद बहन ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। डबवाली के प्रेमनगर निवासी हाल जिला जींद के गांव धिमाणा निवासी पूजा ने पुलिस को बताया है कि वह दस दिन से पिता छोटे लाल के घर आई हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काम के बदले मिलता था 150 रुपये मजदूरी

उसका भाई गोपाल उर्फ मल्ली डबवाली के वार्ड नंबर निवासी ज्ञान चंद के बेटे गग्गू की फैक्ट्री में पटाखे बनाता था। गग्गू उसके भाई को काम पर फैक्ट्री में जबरदस्ती बुलाता था। उससे दिन-रात काम करवाता था, बदले में 150 रुपये मजदूरी देता था। उसके पिता छोटे लाल ने काफी बार गोपाल को काम पर भेजने से मना किया था।

गग्गू की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट

लेकिन गग्गू उसके भाई को जबरदस्ती काम पर लेकर जाता था। गग्गू की फैक्टी में जब विस्फोट हुआ तो उसका भाई काम पर था। वह सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो गोपाल को कई लोगों ने उठा रखा था। उसके भाई का शरीर जला हुआ था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *