जिले के तीन वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन खेला इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। पूंडरी स्टेडियम के कोच कर्मवीर गोलन ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 24 से 28 जनवरी को तामिलनाडु में आयोजित होंगे। इन खेलों के लिए जिला कैथल के तीन खिलाड़ी मयंक खरंगड़, मीनाक्षी पुरी पूंडरी और तनु टाया साकरा का चयन हुआ है। ये तीनों हरियाणा की टीम में खेलेंगी जो उनके गांव और जिले के लिए हर्ष का विषय है। कोच ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई भी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
