Thursday , 10 September 2026

Kaithal : राष्ट्रीय दौड़ स्पर्धा में छाए कैथल के छोरे

गोवा में हुई 22 वीं राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में कैथल के लड़कों ने कई पदक हासिल किए। सीवन गांव से धावक राहुल सैनी, सिसला धाम के शॉटपुट थ्रोअर दीपक वैरागी व संगरौली के प्रिंस कौशिक जैवलिन थ्रोअर ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया।दीपक बैरागी ने शॉट पुट थ्रो में स्वर्ण और लंबी कूद में कांस्य, राहुल सैनी ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण व 400 मीटर दौड़ में कांस्य, प्रिंस कौशिक ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया। इस मौके पर तीनों खिलाड़ियों के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। विजेताओं ने बताया कि उनका उद्देश्य ओलंपिक एशिया में स्वर्ण पदक जीतना है, जिसकी तैयारी वह पिछले सात वर्षों से कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने बताया कि वह सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। कैथल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत समारोह किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *