ठेके पर काम कर रहे अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान ठेके पर कार्यरत अध्यापकों ने अपने हाथों में बोर्ड और लॉली पॉप लिए हुए थे। इन अध्यापकों का कहना है कि पंजाब सरकार एक साल से उन्हें पक्का करने के झूठे वादे कर उन्हें लॉली पॉप दे रही है लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पंजाब सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों का कहना है कि उन्हें अपनी सेवाएं देते हुए 10 12 साल हो गए है एक साल से सरकार उन्हें पक्का करने की बात कह रही है पर पक्का करने की बजाय सरकार उनकी आय 25 प्रतिशत पर लाने की सोच रही है। उनकी कहना है कि अगर आय 25 % की जा सकती है तो महंगाई भी 25 % कम होनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
