Tuesday , 3 November 2026

Rohtak:15 खंबों से बिजली की तार चुरा ले गए बदमाश; लाखों रुपये थी कीमत,

दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में चोरों ने बिजली निगम को बड़ा नुकसान किया है। चोर आईएमटी में सप्लाई देने वाली मेन फेज-2 लाइन की तारें चोरी कर ले गए हैं।चोरों ने साढे चार किलोमीटर लंबी पूरी लाइन की ही गायब कर दी हैं। चोरी हुई इन तारों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में आईएमटी थाना पुलिस ने बिजली निगम के ऑपरेशन सर्कल-2 के एसडीओ अभिमन्यू धनखड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने बताया कि उनके विभाग के आईएमटी एरिया के अस्सिटेंट फोरमैन राजकुमार ने सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने पर फील्ड में निरीक्षण किया था। इस दौरान फेज-2 में 4500 मीटर दायरे की तारें चोरी हुई मिली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *