महिला थाना पुलिस ने अपनी सूझबूझ से साल 2023 में आपसी मतभेद के मामले में 736 परिवारों को बिखरने से बचाया है। पिछले वर्ष महिला थाने में 847 शिकायत प्राप्त हुई थी। इनमें पुलिस ने मध्यस्थता करते हुए 736 परिवादों का सामाजिक स्तर पर समझौता कराया, जबकि 111 शिकायतों पर मामले दर्ज किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनके परिणाम स्वरूप वर्ष 2023 में अब तक महिला थाना में प्राप्त 847 परिवादों में मध्यस्थता करते हुए 736 परिवादों का सामाजिक स्तर पर समझौता कराकर निपटारा किया गया। साथ ही 111 परिवादों पर मामले दर्ज कर कर अदालत में अग्रसित किए गए। गत वर्ष का कोई भी परिवाद बकाया नहीं है। बताया कि जिला पुलिस महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में आरोपियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इन मामलों में अपराधी के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा कर पीड़ित को न्याय दिलाने का काम रही है। विशेषकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। वहीं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस कटिबद्ध है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
