सिरसा(सुरिंदर सैनी ) : सिरसा ज़िले के गांव गोरीवाला के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है की कुछ युवक उसे कई दिनों से ब्लैकमेल कर पैसे एठने का काम कर रहे है,जिस पर कारवाही करते हुए पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरीवाला के पीड़ित युवक ने गोरीवाला पुलिस को ब्लेकिमेलिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ एक शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है जहाँ पुलिस को शिकायत में बताया कि रजेन्द्र उर्फ़ कातिया गेंग के लोगो ने उसके फ़ोन से किसी अज्ञात लड़की से बात करवा उसको बाद में रिकॉर्डिंग के आधार पर झूठे केस में फंसाने के लिए ब्लेकमेल किया और उससे 50 हजार रूपये देने की पेशकश की और उससे 2-3 बार 10 10 हजार रूपये ले लिए ,जिसके बाद उसे हर दिन बलात्कार के केस में फंसाने के लिए बोला गया तथा बार बार प्रताड़ित किया।
गोरीवाला चोकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रजेन्द्र उर्फ़ कातिया गेंग के कुल 4 लोगो को पकड़ा है तथा उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया,मामले की जाँच की जा रही है।
पीड़ित युवक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगो ने बहला कर उसके बेटे को ब्लेकमेल किया और अब तक लाखो रूपये ऐंठे है हमने पुलिस को शिकायत दी है तथा न्याय की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
