Sunday , 13 September 2026

शीतलहर की चपेट में आया हरियाणा, घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

हिसार में सुबह छाए कोहरे के कारण दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। इस कारण से सुबह के समय वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। चूंकि अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मगर इस दौरान जो भी किसी कार्य के लिए बाहर निकला, उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर वाहन चालकों को दिन के समय लाइट ऑन रखनी पड़ी। साथ ही वाहनों की गति भी काफी कम रखनी पड़ी। इस वजह से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने पर धीरे-धीरे कोहरा छंटा। इसके अलावा शाम तक हल्के बादल भी छाए रहे।


रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *