Saturday , 31 October 2026
पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन! 30 अप्रैल तक निपटाएं ये सारे काम, नहीं तो होगी कार्रवाई

पंजाब में कड़ाके की ठंड, भगवंत मान सरकार ने की स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से ठंड बढ़ने और धुंध के चलते स्कूलों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। शासन की तरफ आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों की 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इसी महीने पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब में लगभग 19 हजार शासकीय स्कूल है। इसके अलावा तकरीबन 6 हजार निजी स्कूल है, इनमें लगभग 40 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इससे पहले तीन दिसंबर को स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। ठंड की वजह से स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक का किया गया है. स्कूलों का समय बदलने का निर्देश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी किया गया था।

ज्ञात हो कि पंजाब में शीतलहर के कारण से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे चला गया, यहां 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। राज्य के कई अलग-[अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में धुंध को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *