Monday , 27 July 2026

हरियाणा के CM मनोहर लाल जाएंगे छत्तीसगढ़, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

हरियाणा के CM मनोहर लाल आज छत्तीसगढ़ जाएंगे । वह वहां नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह आज दोपहर बाद छत्तीसगढ़ के लिए निकलेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। गौरतबल है कि छत्तीसगढ़ में आज विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता विजय कुमार शर्मा के मुताबिक, विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। “ मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है और इस पर चर्चा के आधार पर, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, कई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई भाजपा राज्य के मुख्यमंत्री हैं”।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *