उत्तरकाशी टनल से 41 मजदूरों की सुरक्षित वापसी पर पूरा देश जश्न मना रहा है। मजदूरों के हौसलों को देश सलाम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में टनल से सकुशल निकले मजदूरों से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानें कुछ खास बातें..
उत्तरकाशी टनल से 41 मजदूरों की सकुशल वापसी
पीएम मोदी ने मजदूरों से की फोन पर बात
रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता भावुक कर देने वाली- पीएम मोदी
रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता भावुक कर देने वाली- पीएम मोदी
इससे पहले मजदूरों की सकुशल वापसी पर ट्वीट कर कहा, उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
