हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजाद भारत में सबसे बेहतरीन मार्गदर्शन कर रहे है। अनिल विज ने कहा कि, हिंदुस्तान की जनता सब जानती है और वक्त आने पर विपक्ष को अवश्य ही जवाब देगी। ‘‘जिनके सिर पर तलवार लटक रही होती है वही बहकी बहकी बातें करते है’ विज ने कहा कि, ममता बनर्जी मुख्यमंत्री न होकर पुलिस-पुलिस का खेल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चण्डीगढ, 25 नवंबर- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजाद भारत में सबसे बेहतरीन मार्गदर्षन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता सब जानती है और वक्त आने पर विपक्ष को अवष्य ही जवाब देगी।
विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि, ‘‘जिनके सिर पर तलवार लटक रही होती है वही बहकी बहकी बातें करते है’’
ये खेल के बारे में जितने भी नेता बोल रहे है उनको खेल की एबीसीडी भी नहीं आती – विज
इस बार भारत के वर्ल्डकप हारने पर विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को हार का जिम्मेवार ठहरा रहे है और जमकर हल्ला बोल रहे है और कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘अगर मैच कोलकता में होता तो भारतीय क्रिकेट टीम जीत जाती, भारतीय टीम वहां हारी जहां पापी मौजूद थे’। गृह मंत्री ने इस ब्यान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि ये खेल के बारे में जितने भी नेता बोल रहे है उनको खेल की एबीसीडी भी नहीं आती, उन्हें खेल की भावना नहीं पता। विज ने कहा कि हर खेल में एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती है और उन दोनो को ही स्वीकार करना होता है। उसे वहीं स्वीकार कर सकता है जिसमें खेल की भावना हो।
ममता बनर्जी मुख्यमंत्री न होकर पुलिस-पुलिस का खेल रही है- विज
वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी दी है ‘अगर भाजपा ने हमारे चार नेताओं को गिरफ्तार किया तो हम उनके आठ नेताओं को गिरफ्तार करेंगे और जेल भेज देंगे’ जिस पर हास्यास्पद होते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो ऐसे लग रहा है जैसे ममता बनर्जी मुख्यमंत्री न होकर पुलिस-पुलिस का खेल रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ‘ये क्या मतलब है जिस पर आरोप होगा वह अंदर जाएगा और जो बेगुनाह होता उसे जेल भेजने में किसी में ताकत नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
