Monday , 27 July 2026

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में छठ पर्व की धूम, CM मनोहर लाल पहुंचे पानीपत

सूर्य उपासना का महापर्व छठ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां विशेष आयोजन किया जा रहा है। अभी तक महिलाएं अपने-अपने घरों में ही पर्व की तैयारियां करती रही जबकि आज रविवार को छठ पर्व का तीसरा दिन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस दिन सूर्यदेव और उनकी बहन छठ माता की पूजा आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आज महिलाओं का निर्जला व्रत है, जो कि सबसे कठिन माना जाता है और महिलाएं यह व्रत रखकर अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, लेकिन इस कठिन व्रत में भी खिला हुआ चेहरा लेकर ब्रह्मसरोवर में कमर तक पानी में उतर आई हैं। सूर्य के डूबने के इंतजार में प्रबल खड़ी है। ब्रह्मसरोवर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।


छठ पूजा के लिए बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। बाजारों में छाज से लेकर गन्ने और अन्य फल-फ्रूट महिलाएं पूजा के लिए खरीद रही हैं। इसी के साथ महिलाएं अधिक मात्रा में छाज खरीद रही हैं, क्योंकि लकड़ी को शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।तो वहीं शाम भजन-कीर्तन के लिए पंडाल सजे हुए हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कीर्तन का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल मुख्यातिथि होंगे जबकि कईं भजन गायक यहां समां बांधेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *