Saturday , 31 October 2026

हरियाणा में जहरीली शराब से मौ*तों का सिलसिला जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20

यमुना हरियाणा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत होने के बाद इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों में दो लोगों की मौत यमुनानगर में हुई, जहां पहले 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अंबाला में दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने कहा कि मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो अंबाला से हैं।


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने मंडेबरी गांव में एक पीड़ित के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसी घटना हुई है, कुछ साल पहले भी राज्य में जहरीली शराब के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जिस दिन यमुनानगर में जहरीली शराब से मौतें हुयी, उस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिले में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे थे, लेकिन वह पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए ।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के मंत्री अनिल विज के गृह जिले अंबाला में एक अवैध शराब फैक्टरी चल रही थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी नाक के नीचे क्या हो रहा है।’’ उदयभान ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की ।

आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की भी मांग की है । इससे पहले, यमुनानगर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने पहले कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *