Saturday , 12 September 2026

Haryana की कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट की कार

दिवाली पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहफे देती हैं, लेकिन हरियाणा की एक कंपनी ने गजब कर दिया। हरियाणा के पंचकुला में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में कार दी हैं। कंपनी के निदेशक अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी कहते हैं। उन्होंने 12 ‘स्टार परफॉर्मर्स’ को कारें भेंट कीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फार्मास्युटिकल कंपनी मिट्स हेल्थकेयर अपने 38 और कर्मचारियों को कारें पेश करने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि कार को पाने वाले लोगों में एक ऑफिस बॉय भी शामिल है। कंपनी के मालिक एमके भाटिया अपनी कंपनी की सफलता का श्रेय कर्मचारियों की “कड़ी मेहनत, समर्पण और वफादारी” को देते हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी कंपनी शुरू होने के बाद से ही उनके साथ हैं।

भाटिया ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत से प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने दिवाली पर सरप्राइज देने का फैसला किया। भाटिया ने कहा- मैं उन्हें एक सेलिब्रिटी की तरह विशेष महसूस कराना चाहता था। यह सब एक सकारात्मक सोच के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कर्मचारी हमारे साथ रहे और कंपनी को आगे बढ़ने में मदद की। “वे हमारे स्टार हैं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *