Tuesday , 3 November 2026

नेशनल गेम्स के तलवारबाजी मुकाबलों में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

गोवा में चल रहे हैं नेशनल गेम्स के तलवारबाजी मुकाबलों में हरियाणा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम इवेंट में हरियाणा की खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता है। टीम में करनाल की तनिष्का, रोहतक की तनु गुलिया के अलावा जींद की प्राची व करनाल की शीतल दलाल शामिल रही। वहीं करनाल की तनिष्का खत्री ने एकल मुकाबले में भी गोल्ड जीता है। इसके साथ फेंसिंग में हरियाणा के खाते में दो गोल्ड और चार ब्रांज मेडल आए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में तनिष्का का उम्दा प्रदर्शन रहा है। रोहतक के तलवारबाजी कोच सुरेंद्र ने बताया कि रोहतक की तनु महम के निडाना गांव की बेटी है व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तनु के पिता राकेश किसान हैं। तनु ने 2017 में राजीव गांधी स्टेडियम से तलवारबाजी शुरू की थी और अब प्रदेश के लिए गोल्ड जीता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *