Tuesday , 15 September 2026

कुरुक्षेत्र में पराली जलाने पर 116 किसानों पर लगा 3 लाख रुपये का जुर्माना

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला प्रशासन ने फसल अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में 116 किसानों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
हरियाणा का धान का कटोरा माने जाने वाले कुरुक्षेत्र में खेतों में लगी आग पर उपग्रह की तस्वीरों के जरिए नजर रखी जा रही है। राज्य के कृषि विभाग के अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों पर भी नजर रख रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चालू सीजन के दौरान 130 स्थानों से पराली जलाने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, इनमें से 118 जगहों पर आग लगने की जानकारी सही पाई गई। पराली जलाने वाले 116 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन पर 2.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब तथा हरियाणा में धान की पराली जलाने को एक प्रमुख कारण माना जाता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *