Saturday , 25 July 2026

BJP विधायक भव्य बिश्नोई की IAS मंगेतर को मिलेगा हरियाणा कैडर, सरकार ने दी NOC

हरियाणा को जल्द एक और IAS अफसर मिलने वाला है और ये अफसर एक महिला होने वाली है। यह IAS आदमपुर से BJP विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर होंगी। सिक्किम कैडर की IAS परी बिश्नोई के आवेदन को हरियाणा सरकार ने एनओसी दे दी है।
बता दें कि परी बिश्नोई 2020 बैच की आईएएस हैं, UPSC एग्जाम में उनका देश में 30वां स्थान आया था। परी बिश्नोई ने केंद्र सरकार में आवेदन किया था कि वह अपने पेरेंट्स की देखभाल करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सिक्किम कैडर से हरियाणा कैडर में बदल दिया जाए। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार इसके लिए एनओसी मांगी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


परी बिश्नोई की NOC को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे केंद्र को भेज दिया जाएगा, जिसके बाद उनका सिक्किम कैडर बदलकर हरियाणा हो जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *