साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के दोष में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणा को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के अभियान में मदद का प्रस्ताव दिया है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने गोसेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए गोसेवा आयोग को गोवंश के संरक्षण में सहयोग देने की पेशकश की है। हालांकि, सरकार की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा को बेसहारा पुशओं से मुक्त करने के लिए गोसेवा आयोग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को डेरा सच्चा सौदा के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कमार गर्ग ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के साथ ही कई सामाजिक संगठनों की ओर से गोवंश के संरक्षण का प्रस्ताव मिला है। प्रदेश की 91 गोशालाओं से आयोग को प्रस्ताव मिले हैं कि वे अतिरिक्त गोवंश रखने को तैयार हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के पहले चरण में गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल और पानीपत जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इन जिलों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के बाद अन्य जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायती जमीन पर गोशाला चलाने की इच्छुक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
