Friday , 11 September 2026

हरियाणा CM मनोहर लाल ने शहरों में शामिल हुए गांवों को लेकर ये बड़ी घोषणा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत हिसार दौरे पर है। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत सातरोड़ खास गांव से हुई। जहां मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिना पर्ची- खर्ची नौकरी, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी, आयुष्मान भारत योजना समेत सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पार्षद राजपाल मांझू ने कहा कि सीएम साहब, अमृत योजना में सड़कों का काम अधूरा पड़ा है, इसे जल्द पूरा करवाया जाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारी से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि तीन महीने के भीतर काम पूरा कर दिया जाएगा. वहीं एक महीने में गलियां पक्की की जाएगी।


सीएम मनोहर लाल ने सातरोड़ गांव के लोगों से पूछा कि सामुदायिक केंद्र बनाना है तो सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में हामी भर दी। इस पर उन्होंने गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने की मंजूरी दी। इसके अलावा, गांव के स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने के भी आदेश दिए. वहीं, गांव के अर्बन हेल्थ सेंटर की फिजिबिलिटी चैक करवाई जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *