Tuesday , 15 September 2026

साल का पहला टेस्ट , कोहली का चोंकाने वाला फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क – 2017 में जबर्दस्त खेल और अपनी जबर्दस्त फॉर्म का प्रदर्शन दिखा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज वर्ष 2018 में पहली बार मैदान में है . साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है . जिसमे साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है . वहीँ शादी के बाद मैदान पर उतरे कैप्टन विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी जमीं पर टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कैप देने का फैसला लिया है. साथ ही उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे को बाहर रख एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है. इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट ने आज प्लेइंग इलेवन से रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल, अजिंक्ये रहाणे, उमेश यादव और पार्थिव पटेल को बाहर रखा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *