रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार को कुआं धंसने के कारण हुए हादसे में शुक्रवार को छह लोगों के शव एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद किया जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन 20 घंटे तक चला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया है कि मृतकों में विष्णु चरण मांझी (45), मनोहर मांझी (45), रमेशचंद्र मांझी (60), बहादूर मांझी (41), गुरुपद मांझी (45) और धन्नजय बेदिया (25) हैं। घायलों में भागीरथ मांझी (17) और अशोक मांझी (18) हैं। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि छह शव बरामद किए गए हैं जबकि दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, गुरुवार को घास चरने के दौरान एक बैल कुएं में गिर गया था। बैल की जान बचाने के लिए पांच लोग कुएं में घुसे और बाकी अन्य लोग बाहर से मदद कर रहे थे। इसी दौरान कुआं धंस गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
