Friday , 11 September 2026

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अफसर होंगे सम्मानित, देखें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उप पुलिस अधीक्षक सीआइडी उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हें मिलेगा पुलिस पदक
पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव डीएसपी झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, रामपाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कांस्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकूला, वीरेंद्र कुमार एएसआइ पंचकूला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआइ रोहतक शामिल हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत गौरव व सम्मान का क्षण है। हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *