आज पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष ईडी कोर्ट में पूर्व जज सुधीर परमार को पेश किया जाएगा। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा पंचकूला में विशेष पीएमएलए अदालत में तैनात पूर्व विशेष सीबीआई और ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार, उनके भतीजे अजय परमार और रूप कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंचकूला विशेष अदालत के निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार को कथित रिश्वतखोरी के आरोप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की एफआईआर में कहा गया है कि, विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, गंभीर कदाचार, आधिकारिक पद का दुरुपयोग और उनकी अदालत में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से अनुचित लाभ/रिश्वत की मांग और स्वीकृति की घटनाएं देखी गईं। एसीबी केस दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने परमार को निलंबित कर दिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
