हरियाणा के चर्चित MLA गोपाल कांडा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके घर पर EDकी रेड हुई है। सुबह 6 बजे ED की टीमें उनके गुरुग्राम स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी MDLR ऑफिस पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनके यहां डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कौन हैं गोपाल कांडा ?
गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं। वे सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा की BJP और जजपा की गठबंधन सरकार को वे बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में हैं। कुछ दिन पहले ही कांडा बहुचर्चित गीतिका एयरहोस्टेस सुसाइड केस से बरी हुए थे।
इसके बाद उन्होंने CM मनोहर लाल से दिल्ली जाकर मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांडा को हरियाणा सरकार में मंत्रीपद मिल सकता है। कांडा खुद भी इसके इच्छुक बताए जा रहे हैं लेकिन अब अचानक केंद्रीय एजेंसी ED की रेड पड़ गई। फिलहाल कांडा या ED की तरफ से इस रेड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है जिसके अंदर हेलिकॉप्टर उतरने तक की सुविधा उपलब्ध है। इस महल की कीमत करोड़ों में है। गोपाल कांडा के पिता मुरलीधर कांडा की पृष्ठभूमि RSS की थी। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले गोपाल कांडा ने दसवीं तक पढ़ाई की है।
आज कांडा का गोवा में बिग डैडी नाम से कैसीनो चलता है। उन्हें गोवा का कैसीनो किंग भी कहा जाता है। एक समय कांडा का कैसीनो गोवा में समुद्र के अंदर खड़े रहने वाले शिप पर चलता था। गोपाल कांडा की कंपनी मैसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के इस शिप में उनका कैसीनो रियो चलता था। यह शिप गोवा की मंडोवी नदी में खड़ा रहता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
