मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान संजय सिंह चेयरमैन की कुर्सी के सामने पहुंच गए और जोर-जोर से कुछ बोलने लगे, जिसके बाद पीयूष गोयल ने कहा कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत ठीक नहीं है. ये सदन के नियमों के विरुद्ध है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, सभापति धनखड़ लगातार संजय सिंह को अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। ऐसे में जब संजय सिंह नहीं माने तो सभापति ने कहा कि…’आई टेक द नेम ऑफ संजय सिंह। सभापति ने कहा कि मैं संजय सिंह का नाम लेता हूं. इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ सदन में नेता पीयूष गोयल की तरफ देखने लगे। इसके बाद पीयूष गोयल ने कहा कि ‘मैं सभापति से आग्रह करता हूं वो संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
