पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर मई 2023 में बिना वीजा के भारत में अवैध तरीके से आई और अपने भारतीय ‘पति’ सचिन मीणा के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने लगीं। फिलहाल सीमा हैदर और सचिन मीणा की यूपी एटीएस द्वारा पूछताछ के कुछ दिनों बाद तबीयत खराब हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक रिपोर्ट के अनुसार, बीमारी की हालत में सीमा हैदर ने कहा कि अपने खिलाफ खबरें सुनने के बाद वह बीमार पड़ गई हैं। सीमा हैदर ने कहा, ”इससे दुख भी होता है कि लोग मेरे बारे में गलत क्यों बोल रहे हैं। किसी ने एक बार भी मेरे बारे में अच्छा नहीं बोला। मैं इससे बहुत दुखी हूं।”
सीमा हैजर ने यह भी कहा, ”मुझे नहीं लगता कि मैं और मेरे चार बच्चे भारत पर कोई बोझ बढ़ाएंगे। अगर मुझे नागरिकता मिल गई तो मैं एक अच्छा इंसान बनकर दिखाऊंगी। मैं विश्वासघात नहीं करूंगी।”
सीमा हैदर ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
सीमा हैदर ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास दया याचिका दायर कर अनुरोध किया कि उसे अपने चार बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपने “वैवाहिक घर” में रहने की अनुमति दी जाए।सीमा हैदर ने अपने मामले में राष्ट्रपति से मौखिक सुनवाई का भी अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह द्वारा उनकी ओर से दायर याचिका राष्ट्रपति सचिवालय को दी गई है।
याचिका में 30 साल की सीमा हैदर ने कहा है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 22 साल के सचिन मीणा से प्यार करती है और वह अपने चार बच्चों के साथ उसके साथ रहने के लिए भारत आई थी। सीमा का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के के मुताबिक सचिन से शादी कर ली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
