Saturday , 12 September 2026

शिमला के मॉल रोड के पास रेस्टोरेंट में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौ*त 7 झुलसे

शिमला के मॉल रोड के पास मिडल बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक हिमाचल रसोई नाम के एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 व्यक्ति की मौत हुई और 7 गम्भीर रूप से झुलसे

इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गया जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई और सात गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसा मॉल रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के समीप हुआ। ब्लास्ट इतना भयावह था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में कुछ की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। ब्लास्ट के बाद मॉल रोड और मिडल बाजार पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिये मौके पर पहुंचे
शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिये मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक कारोबारी की मौत हुई है। सात गम्भीर रूप से झुलसे हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *