यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बाद भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा
हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से असीमित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए। जिससे यमुना का जलस्तर और अधिक न बढ़े।
सीएम केजरीवाल ने ये कहा
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है। अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है।
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर आ गई है। यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही रिंग रोड में पानी घुस गया है। स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक की है। उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, महापौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
