चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई, 2023 को अपराह्न 2:35 बजे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से निर्धारित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को यह घोषणा की। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद चंद्रयान-3 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाने वाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे।
इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली और प्रक्षेपण के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है। लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
