भारत चंद्रयान-3 मिशन के लिए तैयार हो चुका है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 12-19 जुलाई के बीच लॉन्च कर सकता है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि लॉन्च डेट को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंद्रयान-3 को इसरो 13 जुलाई को लॉन्च करेगा
अभी कई प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं और इसके पूरे होने पर फाइनल डेट की घोषणा होगी। पहले कहा गया था कि, चंद्रयान-3 को इसरो 13 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।
एस सोमनाथ ने कहा कि वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है, हमने परीक्षण पूरा कर लिया है। वर्तमान में, लॉन्च के लिए अवसर की खिड़की 12-19 जुलाई के बीच है। हम सभी के बाद सटीक तारीख की घोषणा करेंगे।” दरअसल चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
