मुंबई हवाई अड्डे के नजदीक बने पांच सितारा होटल ललित में बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बड़ा हादसा हो गया, जब होटल की सातवीं मंजिल पर सफाई करते समय एक कर्मचारी अचानक सेफ्टी डक्ट का ढक्कन खुल जाने से लगभग 100 फुट नीचे गिरा। सफाई कर्मचारी के नीचे गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि, जिस को सुनकर होटल के कमरों से अचानक लोग बाहर आ गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंची पुलिस
बता दें, ‘द ललित होटल’ मुंबई एयरपोर्ट के नजदीक बना पांच सितारा होटल है,जहां पर सैकड़ों की संख्या में हर रोज लोग रहने आते हैं। वहीं कई स्टाफ के लोग यहां पर काम करते हैं, मगर आज 12:00 बजे के करीब बिल्कुल रिसेप्शन के सामने जैसे ही सफाई कर्मचारी आकर गिरा, उससे रिसेप्शन पर खड़ा स्टाफ भी सदमे में आ गया। फिलहाल मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
