कहते हैं कुछ कर गुजरने की हिम्मत हो तो बड़ी से बड़ी समस्याएं राह नहीं रोक सकती। स इस बात को सच साबित किया है हरियाणा की बेटी ने.. दरअसल, फतेहाबाद की बेटी नेहा मुटरेजा ने 5 मिनट में 53 पौधे लगाए हैं, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा कर अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया हैं। तो वहीं, उन्हें अब सम्मानित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेहा के माता-पिता का का कहना है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। क तरफ जहां पेड़ों की कटाई हो रही है, पॉल्यूशन बढ़ रहा है और ऑक्सीजन की कमी हो रही है. तरह-तरह की नई बीमारियां पैदा हो रही है। वातावरण प्रदूषित हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर नेहा ने ये कमाल कर दिखाया है।
प्रदूषित हुए वातावरण को लेकर हरियाणा के फतेहाबाद शहर की रहने वाली लड़की नेहा मुटरेजा ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है। नेहा ने 5 मिनट में 53 पौधे लगाए और रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए नेहा मुटरेजा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। दोनों ही संस्थानों ने नेहा को उसकी इस सफलता के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। नेहा के परिवारजन भी इसके लिए काफी खुश है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
