देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में बारिश जमकर कहर भी बरपा रही है। कहीं बिजली गुल है, तो कहीं इमारतों के गिरने से लोगों की जान चली गई है। तो वहीं मौसम विभाग ने 25 राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बात हिमाचल की करें तो, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की घटना सामने आई । मंडी जिले में बाढ़ से 200 लोग फंस गए। मंडी-कुल्लू और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ब्लॉक होने से सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई, उत्तराखंड में बारिश का कहर
दरअसल, मुंबई में बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां दो इमारतों का हिस्सा गिरने से छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।उत्तराखंड में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश क तीन लोगों की मौत की खबर सामने है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है।
मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक , झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
