
हरियाणा डेस्क:- महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा बेटियों को लेकर दिए गए बयान की आम आदमी पार्टी के उत्तरी सयोजक चित्रा सरवारा ने घोर निंदा करते हुए कहा की आज के इस बदलते दौर में महिला आयोग की अध्यक्ष का यह बयान देना उनकी उस पुरुष प्रधान देश की मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ जहां सरकार ये कहती है की बेटियां बेटों के समान है बेटों से कम नहीं है। वही दूसरी तरफ हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक ऐसे बयान दिया है जिससे बेटियां शर्मसार हो जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेनू भाटिया ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियों का OYO होटल में बर्थडे मनाने का मतलब क्या है ? OYO होटल कौनसा गुरुद्वारा या मंदिर है। फिर लड़कियां लड़कों पर रेप का केस करवाती है । जिसकी आम आदमी पार्टी उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने घोर निंदा की है। रेनू भाटिया पर प्रहार करते हुए चित्र सरवारा ने कहा कि वह समय है जहां पर हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे चल रही है ।

हमारे कानून को इसमें उनका साथ देना चाहिए पर इस समय रेनू भाटिया का यह बयान देना सरासर गलत है उनका यह बयान साफ दर्शाता है की आज भी उनकी सोच वो पुरुष प्रधान देश वाली ही है जहा पर महिलाओं को घर से निकलने से भी रोका जाता था । चित्र सरवारा ने कहा कि सरकार ने जहां लिव इन रिलेशनशिप को भी इजाजत दे दी है वही महिला आयोग की अध्यक्ष का यह बयान आना बहुत शर्मसार है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
