Sunday , 26 July 2026

जेजेपी नेता कुलदीप मुलतानी बने हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन !

कुलदीप सिंह मुलतानी

हरियाणा डेस्क:- हरियाणा सरकार द्वारा जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने जेजेपी नेता कुलदीप मुलतानी को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप मुलतानी ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार प्रकट किया है। हरियाणा कृषि उद्योग निगम के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह मुलतानी ने हरियाणा सरकार को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया हैं वे उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुलतानी ने कहा कि किसानों और छोटे उद्यमियों के कल्याण के लिए वे काम करेंगे। कुरुक्षेत्र के रहने वाले कुलदीप मुलतानी लंबे समय से संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके है। जेजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुलदीप मुलतानी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे कई संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *