
फरीदाबाद, मानेसर और गुड़गांव नगर निगम के चुनावों में बीजेपी का परचम फहराने के लिए रामविलास शर्मा, कमल गुप्ता और संजय भाटिया को चुनाव इंचार्ज बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा डेस्क:- प्रदेश में आगामी लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। वहीं इसको लेकर जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि जल्द ही फरीदाबाद, मानेसर और गुड़गांव नगर निगम के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में बीजेपी का परचम फहराने के लिए रामविलास शर्मा, कमल गुप्ता और संजय भाटिया को चुनाव इंचार्ज बनाया गया है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 2 मार्च को बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी बुलाई गई। इतना ही नहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 6 अप्रैल तक बीजेपी हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने जा रही हैं। साथ ही लाभार्थी संपर्क अभियान भी तेज किया जा रहा है।

ओमप्रकाश धनखड़ बहादुरगढ़ में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन और वॉइस चेयर पर्सन के पद ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता 5 लाख घरों पर सुबह 9:00 बजे एक साथ भाजपा का झंडा फहराएंगे। जिनमें 4 लाख पन्ना प्रमुख और एक लाख से ज्यादा पार्टी कैडर के सदस्य अपने अपने घरों मे बीजेपी का झंडा फहराने जा रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए 19 मार्च को प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक बैठक भी बुलाई गई है। जिनमें आगामी लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

दरअसल आगामी चुनावों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और इनेलो की परिवर्तन यात्रा भी प्रदेश में जारी है। ओमप्रकाश धनखड़, कांग्रेस और इनेलो की रणनीति से भाजपा को चैलेंज के सवाल को टालते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को इनसे कोई फर्क पड़ेगा तब देखेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
