बिग बॉस में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने सरप्राइज विजिट किया था। उन्हें देखकर हिना खान का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ। वह बहुत रोईं और रॉकी को घर से ना जाने की गुहार लगाती रहीं। हिना कह रही थीं कि उन्हें भी साथ लेकर चले, रॉकी और हिना की इस भावुक मुलाकात का शिल्पा शिंदे मजाक उड़ाती दिखीं ,जब रॉकी घर से बाहर चले आए हिना पर कमेंट करते हुए शिल्पा ने कहा कैसे लोग इतना रो लेते हैं। शिल्पा खूब हंस रही थीं। उन्होंने हिना खान की तरह जमकर रोने का ड्रामा किया। शिल्पा और हिना दोनों ही घर के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं और उनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। वो एक-दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
