
अंबाला छावनी के कई बाजारों में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई देखने को मिली । नगर परिषद सेक्रेटरी ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि वो अपना सामान हटा लें अन्यथा उनके सामान को जब्त कर लिया जायेगा ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा :- अंबाला में नगर निगम लगातार अवैध अतिक्रमण पर सख्त दिखाई दे रहा है। लगातार अंबाला में नगर निगम अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाकर उसे ध्वस्त कर रहा है । लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि अवैध अतिक्रमण पाया गया तो उसका सामान जब्त कर लिया जायेगा या बुलडोजर से नष्ट कर दिया जायेगा । इस बीच कई बार नगर निगम को लोगों का विरोध भी देखने को मिलता है। और नगर निगम की टीम को उल्टे पैर वापिस लौटना पड़ता है लोगों का कहना होता है कि उनकी रोजी रोटी का सवाल है जिसपर नगर निगम पीला पंजा चलाकर चंद मिनटों में नष्ट कर देता है।

एक बार फिर अंबाला छावनी में नगर निगम की टीम ने बाजारों से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए नगर परिषद के सेक्रेटरी ने बताया कि अंबाला छावनी के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया जा रहा है और लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि अतिक्रमण न करें अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
