
अभय चौटाला द्वारा हरियाणा में इसी महिने शुरू की जा रही परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस विधायक डा.कुलदीप वत्स ने कटाक्ष किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झज्जर:- अभय चौटाला द्वारा हरियाणा में इसी महिने शुरू की जा रही परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस विधायक डा.कुलदीप वत्स ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा की सच्चाई तो यह है कि अभय चौटाला भाजपा की गोदी में बैठकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे है। जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ बोलने वाले अभय चौटाला की विधानसभा पहुंचते ही भाषा बदल जाती है। डा.वत्स ने सवाल किया कि यात्रा निकालने से पहले अभय बताएं
कि राज्यसभा में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को किस वजह से वोट किया था। उन्होंने कहा कि इनेलो,जेजेपी और भाजपा एक ही परिवार के सदस्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ द्वारा दिए गए बयान पर भी कांग्रेस विधायक ने तंज कसा दरअसल ओपी धनखड़ ने बयान दिया था कि कुछ लोगों को धनखड़ के नाम का फोबिया हो गया है । डा.वत्स ने कहा कि मामले में सच्चाई यह है कि कुछ लोगों को नहीं बल्कि धनखड़ और उनकी पार्टी को इस बात का फोबिया है कि हरियाणा व देश में हमेशा उनकी ही पार्टी की सरकार रहने वाली है। लेकिन उनका वहम और वहम साल 2024 में पूरी तरह से निकल जाएगा।

डा.वत्स ने कहा कि साल 2024 में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी समर में उतरने वाली है और हर हाल में देश और प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान डा.वत्स ने भाजपा के पिछले कार्यकाल में हरियाणा के पंचायती राज में जमकर लूट मचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मंत्री धनखड़ और उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ उनके चहेतों ने जमकर पंचायती राज में लूट मचाई। सीएम साहब यदि उनके आरोपों की सच्चाई जानना चाहते है तो ओपी धनखड़ के पंचायती राज वाले कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराए। सच्चाई खुद बखुद उनके सामने आ जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
