उत्तर प्रदेश\ आगरा:- शादी के बाद एक दूल्हे को ऐसा झटका लगा कि, वो तो जिंदगी भर ही नहीं उबर पाएगा। जिस दुल्हन का इंतजार वो सुहागरात के लिए कर रहा था, वो तो धोखा देकर ही फरार हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुहागरात से पहले भागी दुल्हन
अजीबो गरीब ये मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। जहां एक दुल्हन ने सुहागरात के दौरान दूल्हे और ससुरालीजनों को घर में बंद किया और फिर खुद दीवार कूदकर फरार भी हो गई और दरवाजे पर बाहर से कुडी भी लगा गई।
- Read More Stories:- हिमाचल में जमकर बरसे ओले! सड़क पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दिन में ही छा गया अंधेरा!
क्यों भागी दुल्हन, ये पता नहीं!

दुल्हन जब अचानक से यूं फरार हुई तो, दुल्हे और ससुरालीजनों के होश ही उड़ गए। रातभर दुल्हन को ढूंढा गया लेकिन वो तो मिली ही नहीं। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी के कारीगर का है।
फरार हुई दुल्हन गोरखपुर की रहने वाली है। जिसकी शादी चांदी कारीगर के साथ हुई थी। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कंगन खुलने की रस्म बुधवार को होनी थी। दुल्हन अपनी सास के कमरे में सो रही थी।
- Read More Stories:-राजनीति से अलग पब पहुंच गए राहुल गांधी! आग की तरह वायरल हो रही तस्वीर!
आधी रात को भाग गई दुल्हन
रात में 12 बजे के बाद दुल्हन ने सास के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद दूल्हे को भी बंद कर दिया। फिर आंगन की दीवार फांद कर भाग गई। कुछ ही देर बाद सास की नींद खुली तो दुल्हन को कमरे में नहीं पाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर वह बाहर से बंद था।
दुल्हन को किसी और के साथ भागी है, या फिर कोई और वजह है। दुल्हन क्यों घर से भागी, इसका तो पता ही नहीं चला। फिलहाल पुलिस और घर के लोग भागी हुई दुल्हन को तलाश कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
