अभिषेक बच्चन एक अच्छे पति होने के साथ-साथ एक प्रोटेक्टिव पिता भी हैं। अभिषेक 6 साल की आराध्या के पिता हैं और बेटी को लेकर उतने ही पज़ेसिव भी। सोशल मीडिया पर यदि कोई उनकी फैमिली को लेकर नेगेटिव कॉमेंट्स करे तो अभिषेक चुप नहीं बैठते और इस बार मामला आराध्या से जुड़ा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक ट्विटर यूज़र ने कॉमेंट कर अभिषेक बच्चन से पूछा कि क्या आपकी बेटी स्कूल नहीं जाती? मुझे हैरानी होती है कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो बच्चे को जब दिल करे ट्रिप पर जाने की परमिशन दे देता है? या फिर आप अपनी बच्ची को ब्यूटी विदआउट ब्रेन बना रहे हैं ! वह हमेशा अपनी घमंडी मां के साथ हाथ में हाथ डालकर चलती है। उसका बचपन सामान्य बच्चों जैसा नहीं है।’
तो अभिषेक ने रीट्वीट कर दिया जवाब , ‘अधिकतर लोग यह सोचते हैं लेकिन कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं करते। आप जैसों को कुछ ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट करनी चाहिए, जिनमें आपके बच्चे नॉर्मल दिखें, न कि हमेशा मां के हाथों में हाथ डाले नज़र आएं।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
