शशि कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। अंतिम संस्कार के वक्त बॉलीवुड समेत राजनीतिक जगत की हस्तियां भी मौजूद रही। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्री भी मौजूद हैं। मुंबई पुलिस की एक टुकड़ी ने शशि कपूर को आख़िरी सलामी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शशि कपूर का पार्थिव शरीर सांताक्रूज के श्मशान घाट पहुंच चुका है। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे ‘जानकी कुटीर’ ले जाया गया।नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, संजय दत्त, राकेश ओम प्रकाश मेहरा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स जानकी कुटीर पहुंचे और शशि के पार्थिव का अंतिम दर्शन किया।
राज कपूर के पोते आधार जैन भी जानकी कुटीर पहुंचे। शशि के भतीजे ऋषि कपूर सोमवार की रात ही शूटिंग कैंसल कर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे।शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
