बिहार डेस्क- बिहार के औरंगाबाद जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर, देर शाम छह सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में तीन सहेलियों की मौत हो गई, जबकि तीन का गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सभी लड़कियों ने बारी-बारी खाया जहर
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि, मृतकों में शामिल एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले के साथ था। ऐसे में वो अपनी सहेलियों के साथ लड़के को शादी के लिए प्रपोज करने गई थी। मगर लड़का मना करके चला गया। ऐसे में अपने सहेलियों के साथ उदास होकर गांव लौटी लड़की जहर का सेवन कर लिया। इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने बारी-बारी से जहर खा लिया।

लड़कियों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक तीन की मौत हो गई थी। ऐसे में अन्य तीन सहेलियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Read More Stories:
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही सीओ, थानाध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि, सभी सहेलियां गुरारू गई हुई थी और वहां से आने के बाद उन्होंने जहर का सेवन किया है। मृतकाओं के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। घटना के बाद से पुलिस और वरीष्ट पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
