हिमाचल डेस्क: हिमाचल विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर समेत कई नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके दी जानकारी
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बीजेपी में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए. आप सभी का बीजेपी परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
