Monday , 27 July 2026

हरियाणा: कलियुगी बेटे ने घोंटा ममता का गला, अपनी ही मां को चाकुओं से गोदा

हरियाणा डेस्क: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कलियुगी बेटे ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को बीच सड़क पर चाकू से गोद दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

60 वर्षीय एक महिला को उसके ही बेटे ने चाकू मार दिया

गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी थाना अंतर्गत आने वाली शिवपुरी कॉलोनी में 60 वर्षीय एक महिला को उसके ही बेटे ने चाकू मार दिया। महिला की पहचान वीना भंडारी के रूप में हुई है। पड़ोसियों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके से फरार हो गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, जब महिला अपने घर के पास गली में टहल रही थी तो उसका बेटा मनीष भंडारी उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मां द्वारा विरोध करने पर कि बेटे ने उसे कई बार चाकू मारा और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोग और महिला के पड़ोसियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घरेलू कलह के चलते आरोपी की पत्नी मानेसर में उससे अलग रहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *