हरियाणा डेस्क: हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा सिंह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजुदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।![]() |
| पार्टी को मिली मजबूती दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्य में दमखम दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की जुगत में जुटी है। वहीं गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता रह चुके औऱ पूर्व मंत्री निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इतना ही नहीं उनकी बेटी चित्रा भी ने भी मुख्यमंत्री केजरीवाल की मौजुदगी में आप का दामन थामा। |
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News

