नेशनल डेस्क: राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। यहां दो कारों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों कारों में आग लग गई। आग के कारण एक कार में सवार पांच लोगों में से चार उसमें फंसकर रह गए और जिंदा जल गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी। बाद में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

सुवांस गांव के पास दो कारों में जोरदार भिड़ंत
पुलिस के अनुसार हादसा झालावाड़-इंदौर हाईवे पर बुधवार देर रात को हुआ था। झालावाड़ जिले के रायपुर थाना इलाके के सुवांस गांव के पास दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। कारें आपस में टकराते ही आग के गोले के रूप में तब्दील हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरी कार में सवार केवल एक ही व्यक्ति को बाहर निकाला जा सकता. बाकी चार आग में जिंदा जल गये।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
